Friday, December 21, 2012

black out
दिल्ली गैंग रेप को लेकर जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है, वहीं Dainikbhaskar भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान चला आपकी आवाज बुलंद करने में लगा है। घटना के पहले दिन से ही हम अपने अभियान ''ब्लैक आउट इमेज'' (दिल्ली में रविवार रात चलती बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के समर्थन में) से ऐसी घटनाओं का सख्त विरोध कर रहे हैं। 
 
अब हमारा यह अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। फेसबुक से लेकर ट्विटर और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर औसतन हर तीसरा जागरूक नागरिक हमारे अभियान से जुड़ा, उसे सपोर्ट किया और अपनी वॉल पोस्ट को ब्लैक आउट किया। अब भी लगातार यह सिलसिला जारी है। अब तक इस अभियान की जानकारी को हम दिल्ली गैंगरेप से जुड़ी ख़बरों के नीचे दे रहे थे। लेकिन मामले की बढ़ती गंभीरता को देखते हुए हम आपके विरोध की आवाज को और बुलंद कर रहे हैं।
Read Full Story @ Dainikbhaskar.com

No comments:

Post a Comment